फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 30 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार, मालिक-मुंशी फरार

Sat, 17 Jan 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को आबकारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह और थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह के संयुक्त नेतृत्व में थाना क्षेत्र के वृंदावन में एक ईंट-भट्ठे पर छापा मारा। इस दौरान 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।
विज्ञापन

टीम ने वहां से 300 किलोग्राम लहन भी बरामद किया। कार्रवाई के दौरान मजदूर आशीष और संतोष को गिरफ्तार किया गया, जबकि ईंट-भट्ठा मालिक संजय कुमार दुबे और मुंशी फरार हो गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पकड़े गए मजदूरों को विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया। जबकि फरार ईंट-भट्ठा मालिक और मुंशी की तलाश जारी है।
थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में स्थित एक ईंट-भट्ठे पर कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल कर स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार लोगों से कार्रवाई की मांग की थी। वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए आबकारी निरीक्षक ने थाने की पुलिस के साथ मिलकर ईंट-भट्ठे पर छापामारी की। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि भविष्य में भी अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई की जाती रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें