खामपार। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में तीन महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी में कराया गया। पुलिस मामलों की जांच में जुटी है।
पहली घटना थाना क्षेत्र के भीमपुरवा गांव में हुई, जहां भूसा रखने के विवाद में दो सगे भाइयों के परिवार आमने-सामने आ गए। मारपीट में एक पक्ष से प्रियांशु (12) पुत्र सुरेश यादव और सोनाली (14) पुत्री सुरेश यादव घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से मेनका देवी पत्नी उमेश यादव और उमेश यादव पुत्र रामगनी को चोटें आईं।
दूसरी घटना खरात गांव में हुई, जहां आपसी विवाद में उर्मिला देवी (40) पत्नी परशुराम, बसंती देवी (30) पत्नी रामानंद और जलेबी देवी (52) पत्नी जलाल घायल हो गईं। तीसरी घटना पिपरा उत्तरपट्टी में हुई, जहां राहुल कुशवाहा (25) पुत्र जगन्नाथ मारपीट में घायल हो गया। थानाध्यक्ष प्रदीप अस्थाना ने बताया कि सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और मामलों की जांच की जा रही है। संवाद