फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रशिक्षण से आठ कर्मचारी नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत नगर क्षेत्र में चल रहे प्रशिक्षण से मंगलवार को आठ कर्मचारी अनुपस्थित रहे। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी एवं प्रभारी जनगणना अधिकारी संजय तिवारी ने संबंधित विभागों को पत्र भेजकर कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से 26 अक्तूबर से टाउनहाल स्थित इंदिरा गांधी बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें शिक्षा विभाग और बाल विकास विभाग के कर्मचारियों को शामिल किया गया है। पहले दिन 19 कर्मचारी अनुपस्थित रहे थे। मंगलवार को इनमें से 11 कर्मचारी प्रशिक्षण में शामिल हुए, जबकि आठ कर्मचारी लगातार दूसरे दिन भी नहीं पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें