फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आठ बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनूघाट। सदर ब्लॉक के ग्राम पिपरा मिश्र में मंगलवार की रात करीब 11 बजे हाईटेंशन लाइन के शार्ट सर्किट से करीब छह बीघा खड़ी गेहूं की फसल जल गई है। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

पिपरा मिश्र निवासी ज्ञान प्रकाश उपाध्याय एवं संजय उपाध्याय अपने खेत में गेहूं की बुआई कराए थे। फसल पक कर तैयार हो गई थी। मंगलवार की रात में तेज हवाओं का झोंका आ गया और तारों के बीच स्पार्किंग से चिंगारी निकली। फसलों में लगी आग देखकर दोघरा, लोहरा, बैरौना ,कुर्थिया, बनहैता, पचौहा आदि गांवों के लोग पहुंचे और किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग लगने की इस घटना में करीब डेढ़ सौ एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई होती। सुबह सदर एसडीएम श्रुति शर्मा ने राजस्व टीम को मौके पर भेजकर रिपोर्ट बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें