फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। तहसील के अधिवक्ताओं ने बुधवार को अध्यक्ष सुनील पांडेय की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें अधिवक्ताओं ने बरहज के अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की मौत प्रकरण को लेकर रोष जताया। अंत में सड़क पर प्रदर्शन करते हुए सीएम को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन एसडीएम रत्नेश तिवारी को सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने बरहज के अधिवक्ता एवं संघ के पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह की मौत प्रकरण में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने, परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने और अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल पूरे प्रदेश में लागू करने की मांग की है। इस दौरान विवेक कुमार श्रीवास्तव, चंद्रभान प्रसाद, सुशील ओझा, रामाधार यादव, प्रदीप गुप्ता, नागेश दुबे, देवता शरण तिवारी ,लाल बाबू यादव विजय प्रताप तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें