फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तैराकी के सीनियर जिला स्तरीय ट्रायल में आठ खिलाड़ियों का चयन

Tue, 30 Jun 2026 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष-महिला खिलाड़ी का तैराकी का जिला स्तरीय ट्रायल सोमवार को रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इसमें 8 पुरुष एवं तीन महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें से छह पुरुष और दो महिला खिलाड़ी मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चयनित हुए।
विज्ञापन

सीनियर पुरुष वर्ग में रिशुराज 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर फ्री स्टाइल में चयनित हुए। आदित्य गुप्ता, 50 मीटर, 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में चुने गए। सूरज मिश्र 50 मीटर बैक स्ट्रोक, 50 मीटर बटरफ्लाई, 200 मीटर आईएम में चयनित हुए। अमृतेश पांडेय 50 मीटर, 200 मीटर बैक स्टोक में चयनित हुए। प्रिंस गौड़ 50मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में चयनित हुए।
आकाश मद्ध्रेशिया 50 मीटर, 100 मीटर फ्री स्टाइल व 50 मीटर बटरफ्लाई में चयनित हुए। सीनियर महिला वर्ग में आयुषी सिंह 50 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर बैक स्ट्रोक, 50 मीटर बटरफ्लाई में चयनित हुईं। दीप शिखा 50 मीटर 100 मीटर, फ्री स्टाइल 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर बैस्ट स्ट्रोक में चयनित हुईं। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष गंगतेश्वर सिंह, सचिव देवानंद भारती, जीवन रक्षक निखिल मिश्र और संध्या गुप्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें