फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कम पानी वाली फसलों की खेती करें किसान

Tue, 30 Jun 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। संभावित सुपर एल नीनो के प्रभाव को देखते हुए जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से मौसम के अनुरूप फसलों का चयन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष वर्षा सामान्य से कम या अनियमित रहने की संभावना है, इसलिए कम पानी की आवश्यकता वाली फसलों की खेती किसानों के लिए अधिक लाभकारी होगी।
विज्ञापन

जिन किसानों के खेत ऊंचे हैं और जहां पानी नहीं रुकता, उन्हें धान के स्थान पर दलहन, तिलहन एवं श्री अन्न (मोटे अनाज) की बुवाई करने की सलाह दी गई है। नीची भूमि वाले किसान, जहां वर्षा का पानी भरता है, धान की खेती डीएसआर (सीधी बुआई) विधि से कर सकते हैं।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि राजकीय कृषि बीज भंडारों पर उड़द, अरहर, मूंगफली और तिल के बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा मूंग, अरहर, मूंगफली, तिल, कोदो, सांवा और मडुआ के निःशुल्क मिनीकिट भी किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें