फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आधी रात में धरना, दिन में नरम पड़े तेवर

Mon, 05 Oct 2026 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
 डीएम आवास के सामने धरने पर बैठे बृजपाल के परिजन।
विज्ञापन
देवरिया। बृजपाल की थाने के लॉकअप में मौत के बाद शनिवार की आधी रात में धरना देने वाले परिजन के तेवर दिन में नरम पड़ गए। पिता कैलाश सिंह और उनके साथ आए सुमित लंबरदार ने शुरुआत में पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी लेकिन पोस्टमार्टम के बाद दोनों ने इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

उनके इस बदले रुख को लेकर शहर में दिनभर चर्चा होती रही। बृजपाल के पिता कैलाश सिंह तीन अक्तूबर की रात देवरिया पहुंचे थे।
रात करीब दो बजे वह अन्य लोगों के साथ डीएम आवास के सामने धरने पर बैठ गए। उस समय उन्होंने बेटे की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की थी। उनके साथ मौजूद सुमित लंबरदार भी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रहे थे। सुबह करीब पांच बजे पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद धरना समाप्त हुआ। शाम होते-होते पिता कैलाश सिंह और सुमित लंबरदार दोनों ने कार्रवाई के सवाल पर चुप्पी साध ली।
पत्रकारों ने उनसे पूछा कि अब क्या कार्रवाई चाहते हैं और पुलिस को शिकायत देंगे या नहीं लेकिन दोनों कुछ बोलने को तैयार नहीं हुए। परिजन की ओर से पुलिस को कोई शिकायत भी नहीं दी गई। रात में कार्रवाई की मांग और शाम तक पूरी तरह खामोशी को लेकर शहर में सवाल और चर्चा बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें