फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ई-रिक्शा चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जनपद में बढ़ रही ई-रिक्शा चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली और एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई में चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की कई घटनाओं का खुलासा किया गया है।
विज्ञापन

एसपी संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस और और एंटी थेफ्ट टीम चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना मिली की कसया ढाले के पास माल गोदाम के समीप कुछ संदिग्ध लोग दिखाई पड़े हैं, जिनके पास चोरी के कुछ सामान दिखाई पड़ रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच गई और घेराबंदी कर वहां मौजूद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो चोरी के ई-रिक्शा, आठ बैटरियों सहित बरामद किए गए।
इसके अलावा चार इलेक्ट्रॉनिक मोटर, चार कंट्रोलर, सात चार्जर और 31 बैटरियां भी बरामद हुईं, जिनके सीरियल नंबर खुरचे गए थे। इसके बाद पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो अभियुक्तों ने अपना नाम प्रशांत कुमार उर्फ सन्नी निवासी परसिया अहिर, बृजमोहन प्रसाद निवासी जिरासो, सुधीर सिंह उर्फ गोल्डन निवासी लार नगर के बउली और रौनक शाह आंबेडकर नगर, हाटा कुशीनगर के रूप में बताया।
विज्ञापन

अभियुक्तों ने बताया कि वे आसपास के इलाकों में मौका देखकर ई-रिक्शा चोरी करते थे। चोरी के बाद बैटरियों के सीरियल नंबर खुरचकर उन्हें बेच देते थे, ताकि पहचान न हो सके। बिक्री के धन को आपस में बांट लेते थे। बरामद ई-रिक्शा के संबंध में पहले से थाना कोतवाली में 1 अप्रैल और 4 अप्रैल को मुकदमे दर्ज थे। इस कार्रवाई में कोतवाली थाना और एंटी थेफ्ट टीम के उपनिरीक्षकों व पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम शामिल रही, जिनकी सक्रियता से चोरी के मामलों का सफल खुलासा हो सका। कोतवाल राकेश कुमार राय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें