फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवती ने एसपी कार्यालय के पास खाया जहर, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। प्रेमी के शादी से मुकरने और पुलिस से न्याय न मिलने के आरोप से आहत एक युवती ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास जहरीला पदार्थ खाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवती को तुरंत महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया कि उसका गांव के ही एक युवक से पांच वर्षों से प्रेम संबंध था। उसने डुमरी के सम्मे माई स्थान पर शादी भी की थी, साथ जीने-मरने की कसमें खाईं, लेकिन अब मुझे अपनाने से साफ इन्कार कर दिया।
युवती का कहना है कि जब उसने अपने रिश्ते को बचाने के लिए पुलिस से मदद मांगी तो उसे बार-बार नजरअंदाज किया गया। मैं कई बार थाने गई, गुहार लगाई, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। सबने मेरी बात को हल्के में लिया। इसी पीड़ा और हताशा में दोपहर मैं एसपी कार्यालय पहुंची और न्याय की मांग करने लगी, लेकिन वहां भी मेरी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लिया, जिससे आक्रोशित होकर मैंने अपने साथ लाया जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल महिला पुलिस की मदद से युवती को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि युवती की हालत अब स्थिर है और उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक माह पहले दोनों के परिवारों में बनाई थी सहमति
युवती के शिकायत के बाद रामपुर कारखाना पुलिस ने एक माह पहले आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने में बैठाई थी। इसके बाद दोनों के परिवार के लोगों शादी के लिए हामी भरी थी। इसके बाद पुलिस ने छोड़ दिया। चार दिन पहले युवती ने दोबारा थाने पहुंची थी, मगर पुलिस वालों ने उसे अनसुना कर दिया। इसका नतीजा रहा कि बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें