देवरिया/पैकौली। रुद्रपुर रोड पर सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित काली मंदिर के पास शनिवार की शाम एक ट्रक ने गलत तरीके से ओवरटेक करते हुए एक ई रिक्शा को टक्कर मार दिया, जिससे ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
शहर से एक ई-रिक्शा सवारी लेकर पैकौली जा रहा था। वह रुद्रपुर रोड पर सदर कोतवाली क्षेत्र के काली मंदिर के पास पहुंचा था, इसी बीच एक ट्रक गलत तरीके से ओवरटेक करते समय ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया, जिससे ई-रिक्शा पलट गया। उसमें सवार पैकौली निवासी निशा प्रजापति व उसकी बहन रचना प्रजापति पुत्री सत्यभषण प्रजापति, सोनू पुत्र इंदर प्रसाद, तारा देवी पत्नी राम कुमार व उनकी पुत्री सलोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। निशा को हाथ व चेहरे, रचना को चेहरे व गर्दन, सोनू, तारा देवी व सलोनी को सिर व हाथ, कमर में गंभीर चोटें आईं है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।