खुखुंदू। महुई पांडेय मंदिर के पास ई-रिक्शा चालक ने साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मार दी। इसके बाद ई-रिक्शा पलट गया। आठवीं की छात्रा और कक्षा चार का छात्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। महुई पांडेय गांव निवासी 12 वर्षीय वर्षा कुमारी मुसैली कंपोजिट विद्यालय में आठवीं में पढ़ाई करती है। वह मंगलवार को साइकिल से स्कूल गई थी। उसके साथ गांव का सलीम था। वह भी पढ़ने गया था।
छुट्टी के बाद दोनों घर आ रहे थे। वह अभी बहादुरपुर पड़री मार्ग पर गांव के मंदिर के पास पहुंचे थे तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ई-रिक्शा चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी।प्रभारी थानेदार जयप्रकाश सिंह यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। संवाद