फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ई-रिक्शा चालकों ने नायब तहसीदार को सौंपा ज्ञापन

Thu, 14 Aug 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर पंचायत के स्टैंड की वसूली से नाराज ई-रिक्शा चालकों ने बुधवार को पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्ता के नेतृत्व में गांधी चौक से जुलूस निकाला और तहसील मुख्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार गोपालजी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

चालकों ने आरोप लगाया कि ई-रिक्शा से 15 रुपये ठेकेदार द्वारा वसूला जा रहा है, जबकि किसी भी नगर पंचायत या पालिका में ई-रिक्शा से वसूली नहीं होती है। नायब तहसीलदार ने बताया कि नगर पंचायत ने टैक्सी स्टैंड के लिए नीलामी की है। ई-रिक्शा प्रकरण को लेकर ईओ से वार्ता की जाएगी। ईओ महेंद्र पांडेय ने बताया कि अन्य नगर पंचायतों में भी ई-रिक्शा का स्टैंड शुल्क वसूला जा रहा है। इसी आधार पर सलेमपुर में भी नीलामी की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें