फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: निर्माणाधीन सड़क पर उड़ रहा धूल का गुबार, लोगों का फूल रहा दम

विज्ञापन
सड़क पर उड़ रही धूल।
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के कपरवार स्थित उग्रसेन सेतु से कुंडौली-मेहरौना बार्डर तक रामजानकी मार्ग पर एनएच 227 ए की ओर से चौड़ीकरण कार्य कराया जा रहा है। सड़क पर मिट्टी-गिट्टी का कार्य कराकर छोड़ दिया गया है। जिससे उठ रहे धूल के गुबार से आने-जाने वाले लोगों का दम फूल जा रहा है। वहीं सड़क से सटे दुकानों और मकानों में रह रहे लोगों की स्थिति और भी दयनीय हो गई है।
विज्ञापन

अयोध्या से बड़हलगंज के रास्ते उग्रसेन सेतु से कुंडौली होते हुए मेहरौना बार्डर तक करीब 1300 करोड़ की लागत से फोरलेन बनाने का कार्य कराया जा रहा है। विभाग ने सड़क की खोदाई कराकर उस पर गिट्टी और मिट्टी का कार्य पूर्ण कराया है। सड़क पर उठने वाली धूल को कम करने के लिए विभाग की ओर से पानी का छिड़काव कराया जाता रहा। लेकिन इस समय वह नहीं हो रहा है। जिससे कपरवार से बरहज और पैना तक धूल उड़ने के कारण लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है। लोगों का यह भी कहना है कि इसके लिए अधिकारियों से शिकायत भी की गई, लेकिन कोई पुरसाहाल नहीं निकल सका है। निर्माणाधीन सड़क पर उठ रही धूल से जहां लोगों का दम फूल रहा है। वहीं सांस से संबंधित बीमारी को दावत दे रहा है।


- सड़क पर उठने वाली धूल से निजात के लिए पानी के छिड़काव कराने के निर्देश है। यदि ऐसा है तो गलत है। रही बात नाला निर्माण में अनियमितता की तो मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नुसरतुल्ला खान पीडी, पीईयू मोर्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें