फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हत्या की कोशिश का एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, नगर पंचायत वार्ड नंबर 14 मीराबाई नगर निवासी सुरेश यादव देवरिया-कसया मार्ग स्थित अपनी मकान में एक एक रेस्टोरेंट चलाते हैं। बीते साल 24 जुलाई की रात आठ बजे के करीब 007 गैंग के कुछ सदस्य उनके रेस्टोरेंट पर पहुंचे और भीतर घुसकर सिगरेट व शराब पीने लगे। जब रेस्टोरेंट संचालक ने उनको मना किया तो वे भड़क गए और उनकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए । इस मामले में पुलिस ने पीड़ित रेस्टोरेंट संचालक की पत्नी रजवती देवी की तहरीर पर 14 नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, बलवा व हत्या की कोशिश की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई थी। उसके बाद से ही आरोपी मुकेश यादव उर्फ चौधरी फरार चल रहा था।मंगलवार को मुखबीर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के कंचनपुर पुलिया के पास तरकुलवा निवासी मुकेश उर्फ चौधरी पुत्र राम बहाल कहीं भागने की फिराक में है। मामला को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या के प्रयास के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें