फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वाटर पंप टेस्टिंग में दरिया बना जिला पंचायत का मैदान

Mon, 23 Feb 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज नगर में स्थित राजकीय कन्या इंटर काॅलेज के समीप वाटर पंप के टेस्टिंग से जिला पंचायत का मैदान दरिया बना गया है। लोगों ने कहा परिसर खाली था तो बच्चे खेलते कूदते थे, लेकिन पानी भरने से अब ऐसा नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

डुमरियागंज नगर में वाटर सप्लाई के लिए राजकीय कन्या इंटर काॅलेज के समीप वाटर टैंक का निर्माण कार्य पूरा हुए सालों बीत चुके हैं। अब कार्यदायी संस्था ने नया बोरवेल करके वाटर पंप लगा कर टेस्टिंग कर रही है। फोरमैन मुकेश ने कहा बोरवेल में बजरी सेट करने के बाद दूसरी मशीन लगाई जाएगी। पहले नाली में वेस्ट पानी जा रहा था, लेकिन नाली जाम हो गई है। मजबूरन मैदान में पानी को खोलना पड़ रहा है। एक से दो दिन में समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें