मंदिर में शादी रचा रहे प्रेमी युगल को पुलिस ने घेरा, प्रेमी फरार
बरहज। भलुअनी थाना क्षेत्र के बारीपुर हनुमान मंदिर में प्रेमी युगल के शादी रचाने की सूचना पर बरहज पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख प्रेमी भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने युवती को थाने लाकर पूछताछ की। युवती की बहन ने तहरीर देकर पड़ोसी युवक सहित चार पर बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।
नगर के एक वार्ड की युवती 16 सितंबर को घर से लापता हो गई थी जिसकी पुलिस तलाश में जुटी थी। इसी बीच सूचना मिली कि युवती बारीपुर हनुमान मंदिर में शादी रचा रही है। जानकारी होने पर पुलिस शादी मंडप में जा धमकी। पुलिस को देख प्रेमी खिसक लिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर अनिल पांडेय ने बताया कि युवती का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाएगा। मामले की जांच कराई जा रही है।