संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो पिपरा नाजिर में सोहनाग धाम जाने वाले मार्ग पर स्थित दुर्गा शक्ति पीठ मंदिर और ब्रह्म स्थान का 55 लाख रुपये से सुंदरीकरण किया जाएगा। जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा लोगों को रोजगार का अवसर भी मिलेंगे। बंधन योजना के तहत होने वाले इस कार्य के लिए शासन ने पहली किस्त भी जारी कर दी है। नगर पंचायत ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है। उम्मीद है कि नवरात्र से पहले सुंदरीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो पिपरा नाजिर वार्ड स्थित प्राचीन दुर्गा शक्ति पीठ मंदिर और ब्रह्म स्थान श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।