फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सामाजिक समरसता के रूप में मनेगी महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि

Mon, 25 Aug 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। विश्व हिंदू महासंघ की बैठक रविवार को बाबा सोमनाथ मंदिर परिसर में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 12 सितंबर को गोरक्षपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि सामाजिक समरसता के रूप में मनाई जाएगी। इसके तहत गोरेया घाट स्थित ब्रह्माजी स्थान मंदिर में गोष्ठी और सहभोज का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति होंगे। मंडल प्रभारी बृजेश तिवारी ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन के बाद प्रदेश अध्यक्ष का जिले में यह पहला आगमन होगा। ोरक्षपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ के विचारों और उनकी प्रेरणा से हिंदू समाज को जागरूक करने का कार्य महासंघ करेगा। जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता का प्रतीक बनेगा। बैठक में सुभाष तिवारी, मीडिया प्रभारी गुड्डू पहलवान, मनोज मिश्रा, विपिन कुशवाहा, राज ठाकुर, गिरजेश तिवारी, गंगासागर, अशोक यादव, रमेश शर्मा, बीरबल चौहान समेत कई पदाधिकारियों ने विचार रखे। संवादी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें