फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मौसम की बेरुखी से खेती कार्य नहीं पकड़ रहह तेजी

Sun, 29 Jun 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- कुछ नहरों में पानी कम होने से खेतों में नहीं पहुंच पा रहा
विज्ञापन

- कई जगहों पर बारिश से मिली राहत



संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। मौसम की बेरुखी ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद लगातार तेज धूप की वजह से धान की रोपाई का कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। ऐसे में कुछ नहरों में पानी का सतह नीचे होने की वजह से खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इससे किसान परेशान हैं। हालांकि, रविवार की शाम को क्षेत्र में कुछ जगहों पर हुई बारिश से कुछ राहत जरूर मिली है।
क्षेत्र में धान की रोपाई का कार्य चारों तरफ शुरू हो चुका है। बारिश नहीं होने की वजह से यह कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। पिछले सप्ताह हुई मध्यम बारिश के बाद लगातार तेज धूप व गर्मी होने की वजह से किसान परेशान हैं। रजवाहों और मुख्य नहरों में पानी की कमी नहीं है। वहीं कई माइनरों में पानी सतह से बहुत नीचे है। इसकी वजह से पानी खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान आसमान की तरफ टकटकी लगाए हुए हैं। धान की रोपाई हो चुके खेतों में गहरी दरारें पड़ चुकी हैं। फसल को बचाने के लिए किसान दोबारा सिंचाई करने को विवश हैं। रविवार को कुछ जगहों पर बारिश हुई। कई जगह बूंदाबांदी तक नहीं हुई। इससे किसानों को पंपिंगसेट चलाकर धान की रोपाई करने के साथ ही रोपे गए धानों को सूखने से बचाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। बेलवा गांव के रामदरश चौरसिया, रामपुर हिरामन के शंभूनाथ यादव, जिगनी के अनिल, मुंडेरा के राजेश आदि किसानों का कहना है नहरों में और पानी की जरूरत है। बारिश भी अभी ठीक ढंग से शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें