फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डग्गामार बसों और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से फोरलेन बन जा रही टू लेन

Tue, 16 May 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भटवलिया चौराहे पर सवारी उतारता डग्गामार वाहन।संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर मोड़ से गोरखपुर ओवरब्रिज तक सड़क पर हो रही पार्किंग
विज्ञापन

- फुटपाथ पर फल, सब्जी, ऑटो स्पेयर्स पार्ट्स की दुकान वालों ने कर रखा है अतिक्रमण
अमर उजाला लाइव
संवाद न्यूज एजेेंसी
देवरिया। डग्गामार बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी फोरलेन से गुजरने वाले राहगीरों पर भारी पड़ रही है। इनके बीच सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारी भरने या उतारने के चलते रोज जाम की समस्या हो रही है। फुटपाथ एवं नालों पर अतिक्रमण किए जाने से भी यह समस्या और बड़ी हो गई है। इधर से होकर जाने वाले यातायात पुलिस की सुस्ती एवं लापरवाही पर उन्हें कोसते हुए ही इधर से गुजरते हैं। आलम यह है कि इससे फोरलेन टू लेन में तब्दील होता जा रहा है। मंगलवार को फोरलेन पर स्थित वाहन स्टैंड सहित अन्य जगहों की पड़ताल की गई तो इसका खुलासा हुआ।

दोपहर 12.30 बजे, रुद्रपुर मोड़ पुलिस चौकी के पास
फोरलेन पर रुद्रपुर मोड़ के पास स्थित पुलिस चौकी के बगल में ही एक डग्गामार बस सवारी का इंतजार कर रही थी। पुलिस चौकी के सामने से ही बिना भय के परिचालक सवारियां भरने की तैयारी में लगा हुआ था।
विज्ञापन

-
शहर का भटवलिया चौराहा दोपहर 12.45 बजे
भटवलिया चौराहे पर ऑटो, प्राइवेट बस, जीप टैक्सी वालों के लिए नगर पालिका की ओर से स्टैंड आवंटित किया गया है। हालांकि प्राइवेट बस वाले स्टैंड के अंदर वाहन नहीं ले जाते। वह फोरलेन के एक साइड में ही वाहन खड़ा कर सवारियां चढ़ाते व उतारते हैं। मजे की बात तो यह है कि यहां रोडवेज की बसें भी गोरखपुर जाने वाली सवारियां गाड़ी रोक कर बैठाती हैं। इससे हर दिन जाम की स्थिति होती है।
-
कचहरी चौराहा, दोपहर एक बजे
शिव मंदिर के पास राघवनगर स्थित एक स्कूल की छुट्टी होती है। विद्यार्थी भी 100 मीटर पर स्थित फोरलेन पर आकर ऑटो या ई-रिक्शा ढूंढ़ रहे होते हैं। बच्चों की संख्या अधिक होने से यहां अचानक कई वाहन इन्हें बैठाने की जुगत में लग जाते हैं।
-
गोरखपुर ओवरब्रिज 1:15 बजे, कसया ओवरब्रिज 1:30 बजे
गोरखपुर जाने वाले ओवरब्रिज के पास डग्गामार वाहनों की ही तूती बोलती है। यह पुल पर ही चढ़कर सवारियां भरते हैं। जबकि यहां दो होमगार्ड हमेशा तैनात रहते हैं। यही स्थिति कसया जाने वाले ओवरब्रिज की भी है। पुल के बीच में ही रेलवे स्टेशन की ओर से जाने वाली सीढि़यां होने से यात्री यहां आकर वाहनों का इंतजार करते हैं। ऑटो, ई-रिक्शा वाले पुल पर इन सवारियां को बिना डर भय के बैैैठाते हैं।
-
रुद्रपुर मोड़ से लेकर पुरवा तक नहीं है पार्किंग की व्यवस्था
पुरवा चौराहे से लेकर रुद्रपुर मोड़ तक माडल सड़क बनी है। यह मार्ग पर फोरलेन बना तो लगा कि जाम की समस्या का समाधान होगा, हालांकि वर्तमान में हकीकत इससे अलग है। इस मार्ग पर कई होटल व शाॅपिंग काॅम्पलेक्स खुल गए हैं। लेकिन नगरपालिका की ओर से कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई है। पार्किंग नहीं होने से लोगों को अपनी गाड़ियों को मजबूरी में सड़क पर ही खड़ी करनी पड़ती है।
-
सड़क किनारे लगने वाले ठेले भी बन रहे वजह
शहर में फोरलेन पर दोनों ओर जगह-जगह गाड़ियां खड़ी हो ही रही हैं। साथ ही ठेले वालों एवं मिठाई की दुकान वालों ने भी फुटपाथ पर अतिक्रमण कर रखा है। शाॅपिंग काॅम्पलेक्स के सामने तो फुटपाथ बाइक वालों की पार्किंग बन गई है। भटवलिया, रुद्रपुर मोड़, कचहरी चौराहा, सिविल लाइंस, को-ऑपरेटिव चौराहे से लेकर गोरखपुर ओवरब्रिज तक यही स्थिति है। एसपी कार्यालय के सामने शाम को सब्जी के दुकानदार फुटपाथ पर कब्जा कर लेते हैं। इससे राहगीरों को दिक्कतें होती हैं।

...स्पीकअप
गोरखपुर ओवरब्रिज के पास डग्गामार वाहनों ने स्टैंड बना रखा है। इससे यहां हर रोज जाम लगता है। ट्रैफिक पुलिस के सामने ही यह सब होता है और वह बस देखते रहते हैं।
... विकास मिश्रा भुजौली कालोनी
-
फोरलेन पर भटवलिया स्टैंड पर जिसे देखो मनमाना वाहन खड़ा कर देता है। उन्हें यह तनिक भी परवाह नहीं होती कि इससे गुजरने वालों को दिक्कत होगी। फुटपाथ पर तो ठेले वालों के कब्जा किया है।
....अमित पांडेय, भटवलिया
-
हनुमान मंदिर से फोरलेन की दूरी मात्र आधा किलोमीटर है, लेकिन दोपहर के समय वाहन लेकर गुजरने में ही 20 से 25 मिनट लग जाते हैं। इस रोड पर यातायात पुलिस भी नहीं दिखाई देती।
विज्ञापन

.......सच्चिदानंद मिश्रा,

हर मार्ग पर जाम की समस्या अब शहर के लिए बड़ी बनती जा रही है। फोरलेन में तो यह ज्यादा ही है। मनमाने तरीके से डग्गामार वाहनों के अलावा चारपहिया व दोपहिया मुख्य सड़क पर ही खड़ा किए जाने से यह समस्या उत्पन्न हो रही है।
.....शरद अग्रवाल, व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें