फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पैसों की भूख और गलत संगत से बिगड़ी आकाश की राह, बन गया हिस्ट्रीशीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। गोरखपुर की लेडी गैंग की सरगना अंशिका का साथी बरहज के तिवारीपुर निवासी आकाश उर्फ बंटी वर्मा बरहज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पैसों की कमी को पूरा करने के लिए उसने गलत राह चुन ली। अब उस पर बरहज थाने में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

आकाश उर्फ बंटी पर पहली प्राथमिकी पुलिस ने 2018 में लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगेस्टर का दर्ज किया था। 2020 में पुलिस ने उसे दोबारा अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार करते हुए चालान किया था।
जबकि 2021 में रंगदारी मामले में भी उसे गिरफ्तार किया गया था। पुलिस की नजर से बचने के लिए उसने सलेमपुर में दुकान खोल ली। इससे उस पर पुलिस का ध्यान हटा और वह गोरखपुर के लेडी गैंग के संपर्क में आकर सदस्य बनने के साथ घटनाओं को अंजाम देने लगा। कैंट थाना क्षेत्र के सिंघड़िया स्थित मॉडल शाॅप पर अस्पताल के मैनेजर पर फायरिंग करने के बाद गिरफ्तारी होने पर एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।
विज्ञापन

पुलिस के पढ़ाई के दौरान ही उसने गलत संगत में पड़कर छोटी-बड़ी घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया। एसओ विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि तिवारीपुर वार्ड निवासी आकाश उर्फ बंटी के गिरफ्तारी की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें