फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कोहरे का असर, चार घंटे लेट पहुंची पूजा स्पेशल

Thu, 20 Nov 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कोहरे का असर ट्रेनों की रफ्तार पर दिखने लगा है। लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे विलंब से गंतव्य को पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

नई दिल्ली से मानसी जंक्शन को जाने वाली 04454 पूजा स्पेशल ट्रेन का देवरिया स्टेशन पर आगमन का समय अपराह्न 12 बजे है, जबकि बुधवार को ट्रेन करीब साढ़े चार घंटे विलंब से 04 बजकर 28 मिनट पर पहुंची। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
वहीं मानसी से नई दिल्ली को जाने वाली 04453 अप पूजा स्पेशल ट्रेन आठ घंटे विलंब से चल रही थी। इसी तरह वाराणसी से गोरखपुर को जाने वाली 15130 इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से गोरखपुर को जाने वाली 15017 काशी एक्सप्रेस करीब दो घंटे, नई दिल्ली से बरौनी जाने वाली 02563 क्लोन एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे विलंब से चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर से सियालदह को जाने वाली 03132 पूजा स्पेशल गोरखपुर से ही करीब दो घंटे विलंब से चली। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण लंबी दूरी के यात्री काफी परेशान नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें