खुखुंदू। गांव में निमंत्रण से लौट रहे युवक पर एक नशेड़ी ने हमला कर दिया। उलहना देने पर घरवालों से उलझ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। शेरवां बभनौली गांव निवासी लाल मोहन चौहान रविवार रात में गांव में निमंत्रण में गए थे।
भोजन कर लौटते समय गांव का एक नशेड़ी युवक रास्ते में रोककर बदसलूकी करने लगा। जब लाल मोहन वहां से जाने लगे तो नशेड़ी उन्हें दौड़ाकर दांत से काटने लगा। पिता उलाहना देने गए तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नशेड़ी युवक लाल मोहन को दांत से कई जगह काटकर जख्मी कर दिया है। रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।