देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर घंटों इंतजार के बाद मिल रही यात्रियों को ट्रेनें
छपरा स्टेशन के यार्ड में निर्माण और कोहरे के चलते प्रभावित है ट्रेनों का संचालन
देवरिया। ट्रेनों के इंतजार ने मुसाफिरों की परेशानी बढ़ा दी है। लोकल और लंबी दूरी के कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने की वजह से यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की इंतजार में बैठे और सफर के बाद स्टेशन पर उतरे लोगों ने परेशानी को साझा किया।
दिन में करीब 2 बजे बाघ एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। ट्रेन में यात्रियों की भीड़ थी। कोच में दाखिल होने के लिए यात्रियों में धक्का मुक्की होने लगी। जीआरपी सिपाहियों के हस्तक्षेप से लोग शांत हुए और महिलाओं को पहले कोच में दाखिल कराया गया। इंटर सिटी और छपरा पैसेंजर ट्रेन निरस्त होने की वजह से लोकल यात्रियों की भीड़ अधिक रही।
वहीं 1.30 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची मौर्या एक्सप्रेस में भीड़ रही। ट्रेन में दाखिल होने के लिए यात्रियों के बीच धक्का मुक्की हुई। भीड़ अधिक होने के कारण ट्रेन में बैठने में असमर्थ दिखी महिलाओं की मदद आरपीएफ के सिपाहियों ने किया। लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनों के निरस्त होने के कारण यात्रियों को जहां सफर के दौरान कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ट्रेनों का इंतजार भी मुश्किल में डाल रहा है। ट्रेनों के निरस्त होने के कारण प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ रही।
-
नों के निरस्त होने से भीड़ बढ़ गई है। मुझे दिल्ली जाना है। गोरखपुर में अधिक भीड़ हो रही है। इस लिए यात्रियों की ट्रेनें छूट जा रही है। इस लिए मैं गोरखपुर से बस देवरिया आया हूं और यहीं से बिहार संपर्क क्रांती एक्सप्रेस ट्रेन से जाऊंगा। क्योंकि रिजर्वेशन नहीं है। जनरल कोच में ही सफर करना है। रवि ठाकुर गोरखपुर
-
वैशाली एक्सप्रेस से दिल्ली जाने के लिए रिजर्वेशन कराए थे। लेकिन कंफर्म नहीं हो सका है। ट्रेनों में भीड़ होने के कारण घर से कई लोग आए हैं। ताकि ट्रेन न छूटे। ट्रेन में दाखिल होने के बाद किसी तरह दिल्ली तो पहुंच ही जाऊंगा। ट्रेनों के निरस्त होने के कारण यात्रियों की भीड़ ट्रेनों में बढ़ी है।
शिवम मिश्रा देवरिया
-
लोकल रूट की ट्रेनों के निरस्त होने से बढ़ी दिक्कत
जनसेवा एक्सप्रेस, दोपहर में गोरखपुर से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, दादर सेंट्रल एक्सप्रेस, बापूधाम, छपरा जाने वाली पैसेंजर समेत दस से अधिक ट्रेनें निरस्त हैं। इसमें कई ट्रेनें कोहरा की वजह से निरस्त हुई हैं।
ट्रेनों के निरस्त होने के कारण ट्रेनों में यात्रियो की भीड़ रह रही है। छपरा स्टेशन पर यार्ड में निर्माण होने के कारण लोकल रूट की कुछ ट्रेनें निरस्त की गई हैं। कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया है। भीड़ को देखते हुए जीआरपी, आरपीएफ को सतर्कता बरतने के लिए निर्देश दिया गया है। आई अंसारी स्टेशन अधीक्षक देवरिया