फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नशेड़ी ने दो महिलाओं को पीटा

Sun, 14 Sep 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। पिपरपाती खुखुंदू चौराहे पर शनिवार की रात करीब 8:30 बजे नशे में धुत युवक महिलाओं से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने दो महिलाओं की पिटाई कर दी। एक महिला के पति को भी धक्का दे दिया। पीड़िता ने रविवार को थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, पिपरपाती खुखुंदू चौराहा निवासी मिंता देवी पत्नी दुर्गेश प्रसाद को गांव का नशेड़ी शनिवार की रात में दरवाजे पर चढ़कर गालियां देने लगा। मिंता ने विरोध किया तो धक्का देकर उसे जमीन पर गिरा दिया और मारने-पीटने लगा। बीच-बचाव करने सीमा देवी पत्नी बृजेश प्रसाद आईं तो उसकी भी पिटाई कर दी। नशेड़ी ने दुर्गेश को भी धक्का देकर गिरा दिया। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर का कहना है कि तहरीर मिली है। आरोपी फरार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें