फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उमसभरी गर्मी में सात घंटे गुल रही ढाई सौ गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
धोबी भरथुआ के पास हाईटेंशन तार की मरम्मत करने के चलते आई दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। खुखुंदू क्षेत्र के धोबी भरथुआ गांव के पास हाईटेंशन तार के मरम्मत कार्य के चलने से बुधवार को खुखुंदू बिजली घर के अंतर्गत आने वाले ढाई सौ गांवों की बिजली तकरीबन सात घंटे गुल रही। इससे उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हो गए।
सलेमपुर 132 केवीए ट्रांसमिशन से खुखुंदू बिजली घर पर सप्लाई आती है। यहां चार फीडरों के माध्यम से खुखुंदू, परसिया मिश्र, बैरौना, मुसैला चौराहा, नूनखार, सिसई, पड़री, सोनबरसा, एकडंगा, बरसात, वीरपुर मिश्र सहित करीब ढाई सौ गांवों की बिजली आपूर्ति की जाती है। बुधवार को धोबी भरथुआ के पास एचटी तार के मरम्मत कार्य चलने से दिनभर आपूर्ति प्रभावित हो गई। निगम के जिम्मेदारों का कहना है कि दो दिन पहले धोबी गांव के लोगों ने गांव के पास एचटी तार पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से अनहोनी की आशंका जताई थी। जिसके चलते बुधवार को पेड़ काटकर मरम्मत कार्य शुरू किया गया। ऐसे में सुबह दस बजे गुल हुई बिजली सीधे शाम पांच बजे मिली। जेई मिथिलेश कुमार ने बताया कि 33 हजार केवी विद्युत तार में मरम्मत कार्य चलने से आपूर्ति प्रभावित हुई थी। मरम्मत कार्य होने के बाद आपूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शाम होते ही लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता हो जाते हैं परेशान

खुखुंदू। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे लो वोल्टेज की समस्या भी बढ़ती जा रही है। शाम होते ही घरों में लगे विद्युत उपकरण काम करना बंद कर दे रहे हैं। ऐसे में उपभोक्ता परेशान हो जा रहे हैं। खुखुंदू क्षेत्र में इन दिनों शाम होते ही लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। नतीजा यह है कि शाम से लो वोल्टेज से जूझ रहे उपभोक्ताओं को इससे देर-रात को ही जाकर राहत मिलती है। इससे घरों में लगे इन्वर्टर और मोटर समय पर काम नहीं आ रहे हैं। निगम के जिम्मेदारों से बात करने पर उनका कहना है कि लो वोल्टेज की समस्या पूरे जनपद में है। उपकेंद्र से कोई गड़बड़ी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें