फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नदी में डूबे किशोर का शव मिला

Wed, 22 May 2024 04:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पचमा गांव का रहने वाला था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। गोर्रा नदी में नहाने के दौरान डूबे किशोर का शव मंगलवार की शाम बरामद हुआ। डूबने के करीब 24 घंटे बाद एनडीआरएफ गोरखपुर की टीम ने जंगल भुसवल गांव के समीप से नदी से शव को निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने को मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार को पचमा गांव के राधेश्याम यादव का बेटा हरिनाथ यादव 16 वर्ष गांव के दोस्तों के साथ गोर्रा नदी में नहाने गया था। अचानक गहराई में चले जाने से वह डूब गया। स्थानीय गोताखोरों द्वारा उसे बरामद नहीं कर पाने पर पुलिस ने गोरखपुर से एनडीआरएफ टीम को बुलाया। उसका शव नदी के किनारे झाड़ी में दब गया था। हरिनाथ कन्हौली इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं का छात्र था। शव बरामद होने पर पिता राधेश्याम रोने लगे। तीन बेटों में सबसे छोटे बेटे को खो कर मां बेजार होकर रो रही थी। बड़े भाई प्रभुनाथ और शिवनाथ शव से लिपट कर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें