फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्ना नाले में डूबी छोटी बहन का भी शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्ना नाले में डूबी छोटी बहन का भी शव मिला
विज्ञापन

महुआडीह थानाक्षेत्र के बरनई गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। दादी के साथ के साथ जीवित्पुत्रिका पर कुर्ना नाला में स्नान के दौरान रविवार की शाम को डूबीं दो सगी बहनों में छोटी बहन का भी शव सोमवार की सुबह मिल गया। दो बहनों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। परिवार के लोगों का दो दिनों से रो-रोकर बुरा हाल है।
महुआडीह थानाक्षेत्र के बरनई गांव के दक्षिण कुर्ना नाला है। रविवार की देर शाम गांव की महिलाएं जीवित्पुत्रिका पर स्नान करने गई थीं। लालमन यादव की दो बेटियां अपनी दादी के साथ स्नान करने गईं थीं। दोनों फिसलकर गहरे पानी में चलीं गईं। इससे वे डूब गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर शाम बड़ी बहन अंशिका के शव को ढूंढ निकाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की सुबह छोटी बहन राधा (10) का शव भी कुछ दूर आगे मिल गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। उधर, दो सगी बहनों की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। वहीं, पूरे गांव में मातम पसर गया है। इस संबंध में एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि नाले में डूबी दूसरी बहन राधा का शव भी मिल गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें