फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कुर्ना नाले में स्नान करने गई दो सगी बहनें डूबी, एक की मौत

Mon, 19 Sep 2022 10:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

अंशिका की मौत और राधा के डूबने की खबर मिलते ही घर में हड़कंप मच गया। गांव में मातम छा गया। अंशिका तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। उसकी मौत से पिता लालमन यादव, माता अनिता देवी, छोटी बहन छोटी (7), सबसे छोटे भाई अंकुश (4) का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि एक का शव मिल गया है।
विज्ञापन
2 sisters drowned 1 died 1 lost - फोटो : DEORIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दादी के साथ जीवित्पुत्रिका व्रत पर कुर्ना नाले में स्नान के दौरान रविवार की शाम को दो सगी बहनें डूब गईं। डूब रहीं आठ और महिलाओं को किसी तरह बचा लिया गया। एक का शव मिल गया। जबकि दूसरी बहन की तलाश जारी है।
विज्ञापन


महुआडीह थानाक्षेत्र के बरनई गांव के दक्षिण कुर्ना नाला है। रविवार की देर शाम गांव की महिलाएं जिउतिया पर्व पर उसमें स्नान करने गई थीं। स्नान के दौरान फिसलकर आठ महिलाएं गहरे पानी में चली गईं। वे डूबने लगीं। बाहर खड़ी महिलाओं ने किसी तरह छह महिलाओं को बाहर निकाल लिया।

लालमन यादव की मां के साथ गईं दो सगी बहनें डूब गईं। काफी मशक्कत के बाद गांव वालों ने बड़ी बहन अंशिका (12) को बाहर निकाला। उसे जिला अस्पताल ले पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डूबी दूसरी बहन राधा (10) की देर रात तक पुलिस ने तलाश की। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इस बात की जानकारी मिलते ही सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन


वहीं, अंशिका की मौत और राधा के डूबने की खबर मिलते ही घर में हड़कंप मच गया। गांव में मातम छा गया। अंशिका तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। उसकी मौत से पिता लालमन यादव, माता अनिता देवी, छोटी बहन छोटी (7), सबसे छोटे भाई अंकुश (4) का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि एक का शव मिल गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें