फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में ननिहाल आए किशोर की सरयू नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी में ननिहाल आए किशोर की सरयू नदी में डूबने से मौत
विज्ञापन

मेहरौनाघाट। लार थाना क्षेत्र के नदौली गांव के पास सरयू नदी में शुक्रवार की सुबह नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से किशोर को नदी से निकालकर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के पिपरा खेमकरन गांव निवासी सतीश रावत का पुत्र आयुष रावत (14) अपने नाना रामधारी बारी निवासी नदौली थाना लार के घर 28 अप्रैल को शादी में शामिल होने आया था। वह शुक्रवार की सुबह नदौली गांव के ही कुछ बच्चों के साथ गांव के पास सरयू नदी में स्नान करने गया था। स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया। साथ में स्नान कर रहे बच्चों ने उसे नदी में डूबता देख शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने लार पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से किशोर को किसी तरह ढूंढकर बाहर निकाला गया। पुलिस उसे लेकर सीएचसी पहुंची। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन किशोर के शव को लेकर घर चले गए। उधर, आयुष की मौत की खबर गांव पहुंचते कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष टीजे सिंह ने बताया कि किशोर नदी में नहाते समय डूब गया था। उसकी मृत्यु हो गई। शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें