फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीआरएम वाराणसी ने लार रोड रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

Thu, 29 Jan 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार रोड। भटनी-वाराणसी रेलखंड पर स्थित लार रोड रेलवे स्टेशन का बृहस्पतिवार को डीआरएम वाराणसी आशीष जैन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दोपहर करीब 1:20 बजे डीआरएम का सैलून प्लेटफॉर्म नंबर-एक पर आकर रुका। डीआरएम आशीष जैन ने सबसे पहले स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, टिकट काउंटर, स्टेशन पैनल, ब्लॉक यंत्र, प्लेटफॉर्म, परिचलनिक व्यवस्था, बैटरी रूम और फुटपाथ के नीचे बने गड्ढों का निरीक्षण किया। कई खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
स्टोर रूम में खाना बनाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए। नवनिर्मित भवन में टूटी टाइल्स देख नई टाइल्स लगाने को कहा। यूरिन के लिए सोख्ता न होने पर संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी जताई। खराब पड़े वाटर कूलर को तत्काल मरम्मत कर चालू कराने के निर्देश दिए। प्लेटफॉर्म पर नंबर अंकित न होने पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सैकड़ों की संख्या में पहुंचे क्षेत्रीय लोगों ने डीआरएम के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। लोगों ने स्टेशन पर बिजली कटने के बाद अंधेरा रहने, स्टेशन रोड पर गंदगी और प्रकाश व्यवस्था का अभाव, आरक्षित टिकट आम यात्रियों को न मिल पाने, दलालों की सक्रियता, मारपीट व आए दिन होने वाली घटनाओं का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही जीआरपी और आरपीएफ चौकी स्थापित करने सहित अन्य मांगें भी रखीं। हालांकि डीआरएम द्वारा इन मांगों को सिरे से खारिज कर दिए जाने से लोग निराश हो गए और मायूस होकर घर लौट गए।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय विकास कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर प्रथम रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एम. रमेश कुमार, मंडल वाणिज्य प्रबंधक रमेश मौजूद रहे। संवादअ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें