फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीआरएम ने बैतालपुर स्टेशन व दो अंडरपास का भी निरीक्षण

Sat, 29 Nov 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम ने शुक्रवार को सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के साथ बैतालपुर रेलवे स्टेशन का दौरा किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए सुरक्षित आवागमन की संभावनाओं पर चर्चा एवं आवश्यक ढांचागत सुधारों का जायजा लेना था। इस दौरान टीम ने दो महत्वपूर्ण रेलवे क्रॉसिंग का विस्तृत निरीक्षण किया, जहां अंडरपास निर्माण की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार किया गया।
विज्ञापन




निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने अधिकारियों को क्रॉसिंग पर होने वाली भीड़ और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। सांसद ने बताया कि बैतालपुर क्षेत्र में दोनों रेलवे क्रॉसिंग आमजन के लिए लंबे समय से बड़ी समस्या बनी हुई हैं। घंटों बंद रहने वाले फाटकों के कारण एंबुलेंस, स्कूली वाहन, किसानों और स्थानीय व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सांसद ने कहा कि अंडरपास बन जाने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और यातायात पूरी तरह सुगम हो जाएगा।
डीआरएम ने आश्वासन दिया कि तकनीकी सर्वे के बाद परियोजना की व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इस दौरान अन्य लोगों ने भी क्षेत्र की समस्याएं सांसद एवं रेलवे अधिकारियों के समक्ष रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें