फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भूसा लदी ट्राॅली में उतरा करंट, चालक की मौत

Tue, 28 Jul 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रामलक्षन क्षेत्र के छितही मंदिर टोला में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से सोमवार को ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर पर सवार चार अन्य मजदूरों ने कूद कर जान बचाई। चालक मजदूरों के साथ ट्राॅली पर भूसा लादकर गोरखपुर की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के एम्स थाना निवासी सूर्यभान प्रसाद (55) शाम करीब चार बजे ट्राॅली पर भूसा लाद कर रनिवहा की तरफ से गोरखपुर जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रॉली पर करीब 15 फुट की ऊंचाई तक भूसा लदा था, जो बारिश के पानी से भीग गया था।
छितही मंदिर टोला में ट्रॉली पर लदा भूसा हाईटेंशन तार छू गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट उतर आया। करंट का झटका लगने पर ट्रैक्टर पर सवार चार मजदूर कूद गए। वहीं चालक सूर्यभान ट्रैक्टर के पिछले रास्ते से उतरने की कोशिश करने लगा मगर वह फंस गया।
विज्ञापन

करीब 20 मिनट तक तड़पता रहा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद माैके से मजदूर साथी भाग निकले। हादसे से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
छितही मंदिर टोला में ट्रैक्टर में करंट की चपेट में आए चालक को बचाने के लिए ग्रामीणों ने भरपूर कोशिश की, मगर करंट के डर से वह गाड़ी के पास जाने से कतराते रहे।
इस दौरान ग्रामीणों ने कई बार रनिहवा उपकेंद्र पर बिजली की आपूर्ति बाधित करने के लिए फोन किया मगर उपकेंद्र का फोन नहीं उठने के कारण करीब 20 मिनट तक चालक सूर्यभान ट्रैक्टर से चिपका रह गया। इस पर लोगों ने आक्रोश जताया है।
ग्रामीण शिवशंकर, रमेश, दयाल, किशुन आदि ने कहा कि कई बार हाईटेंशन तार लटकने की सूचना बिजली निगम को दी गई, मगर अब तक झूल रहे तार को नहीं हटवाया गया। यदि तार पहले दुरुस्त करा दिए जाते तो हादसा न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें