बरियारपुर। तरकुलवा थाना क्षेत्र के मुजहना लाला गांव में रविवार की शाम ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान करंट लगने से चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार वालों में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, मुजहना लाला निवासी धनंजय गोंड़ (40) रविवार की शाम को ई-रिक्शा को चार्ज करने के लिए प्लग लगा रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया।
परिवार वाले उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि धनंजय गोंड ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। हादसे के बाद मां सोनमती देवी, पत्नी मुन्नी देवी तथा पुत्र सत्यम, शिवम और सुंदरम का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। सोमवार को छोटी गंडक नदी के तट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।स