संवाद न्यूज एजेंसी
पिंडी। मिक्सर वाहन की चपेट में आने से पिंडी निवासी चालक की मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार की शाम परिवार के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
कस्बे के पिंडी निवासी 22 वर्षीय सनी गोंड लखनऊ सिटी के बंथरा थाना क्षेत्र में बन रहे नेशनल हाईवे रोड में मिक्सर वाहन चलाता था। वाहन असंतुलित होकर पलटने लगा तो वह जान बचाने के लिए कूद गया।
दुर्भाग्य से वह अपने ही मिक्सर वाहन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। सनी अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।
सनी की मौत की सूचना साथ में काम करने वाले श्रमिकों ने उसके परिवार को दी। मौत की सूचना मिलते ही सनी के परिजन रोने लगे और लखनऊ पहुंचे।
सनी का शव गांव पिंडी लाया गया तथा घाघरा नदी तट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।