फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, चार हजार जुर्माना वसूला

Fri, 20 Nov 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर में सड़क की पटरियों और फुटपाथ पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाया। अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में कोतवाली चौराहे से डीएम आवास तक अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सड़क और फुटपाथ पर ठेला, गुमटी तथा अन्य सामान रखकर आवागमन बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों से चार हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
नगर पालिका की टीम कोतवाली चौराहे से अभियान शुरू करते हुए डीएम आवास तक पहुंची। मुख्य मार्ग और बाजार में सड़क की पटरियों तथा फुटपाथ पर अवैध रूप से रखे गए ठेला, गुमटी और अन्य सामान को हटवाया गया। इससे सड़क पर आवागमन में हो रही बाधा को दूर करने का प्रयास किया गया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में सार्वजनिक मार्गों और फुटपाथ पर दोबारा कब्जा न करें।
विज्ञापन

ऐसा करने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों से कुल चार हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। सार्वजनिक रास्तों और फुटपाथों को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। इस अवसर पर खाद्य एवं सफाई निरीक्षक श्रद्धानंद, राजप्रताप सिंह, वरिष्ठ सफाई लिपिक काशीनाथ पांडेय, सफाई नायक जयप्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें