फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर शराब पीना महंगा पड़ा

Sat, 13 Feb 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सड़क पर शराब पीने वाले के लिए गुरुवार की रात भारी रही।शराब की दुकानों के बाहर सड़क पर खड़े होकर दारू पीने वालों के खिलाफ एसपी ने अभियान चलवाया।
विज्ञापन


देर रात तक चले इस अभियान में 284 लोगों का चालान किया गया। इस अभियान से पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है।
शराब के दुकानों पर आए दिन विवाद, हंगामा, छेड़खानी और उपद्रव की शिकायतों को देखते हुए एसपी प्रभाकर चौधरी ने पूरी जिले में करीब एक घंटे तक शराबियों के खिलाफ अभियान चलवाया।

रात साढे़ आठ बजे से पूरे जिले में सभी थानेदारों ने शराब की विभिन्न दुकानों पर दबिश दी।इस दौरान सड़क पर खड़े होकर शराब पी रहे और हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने पकड़ना शुरू किया।
विज्ञापन


देर रात को पुलिस की कार्रवाई चलती रही। कोतवाली करीब 62 लोग पकड़ गए। पोस्टमार्टम चौराहे, स्टेशन रोड, मोतीलाल, सेंट्रल चौकी, कचहरी चौराहा, शराब गली में दबिश दी गई।

पुलिस को देख कई लोग भाग खड़े हुए। देर रात जिले के अधिकांश थाने शराबियों से पट गए। सभी का मेडिकल कराया गया। उनके घरवालों को सूचना दी गई।एएसपी नरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक देररात तक चले इस अभियान में 284 लोगों का चालान किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें