देवरिया में भाजपा कार्यालय पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान उनके जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला गया और देेश की आजादी और संविधान निर्माण में उनके योगदान को सराहा गया।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिव कुमार पाठक ने कहा कि डॉ. अंबेडकर शुरू से ही कांग्रेस की विचारधारा के विरोधी रहे। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में लगता है कि भाजपा कूटनीति के तहत दलितों को रिझाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित कर रही है। डॉ. अंबेडकर जनसंघ के स्थापना के समय से साथ थे। इसका एकमात्र कारण यह था कि आजादी के समय दलितों का खूब शोषण किया गया था। एकात्म मानवतावाद, सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही को लेकर उन्होंने समता मूलक समाज की स्थापना की। उनकी सोच के अनुरूप भाजपा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
विशिष्ट अतिथि छेदी प्रसाद ने कहा कि बाबा साहब सामाजिक परिवर्तन के प्रणेता थे। डॉ. शिवहरी सिंह, सदर विधायक जन्मेजय सिंह, विजय कुमार दुबे, डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, डॉ. अभय मणि त्रिपाठी, सज्जन मणि ने भी अपना विचार रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की सोच के अनुरूप दलितों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।
संचालन देवरिया देहात मंडल के अध्यक्ष अभिषेक राय अंकुर ने किया। कार्यक्रम संयोजक भूपेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा रहे। इस अवसर पर श्रीनिवास मणि, कृष्णनाथ राय, ओमप्रकाश मौर्य, प्रमोद शाही, रामदास मिश्रा, राकेश शुक्ला, राजेश, राधेश्याम शुक्ला, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
रामपुर कारखाना में भारतीय जनता पार्टी ने गुरूवार को डायट परिसर में भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। इस दौरान वक्ताओं ने राष्ट्र के लिए किए गए बाबा साहब के योगदान को बताया। इस दौरान मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री शिव कुमार पाठक, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद देवरिया के पूर्व अध्यक्ष डॉ. शिवहरी सिंह, प्रमोद सिंह, जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार दुबे, क्षेत्रीय मंत्री मारकंडेय शाही, राजीव मिश्रा, पूर्व विधायक रवींद्र प्रताप मल्ल, कृष्णनाथ राय आदि ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संयोजक कमलेश शुक्ल ने सभी का आभार प्रकट करते हुए अंबेडकर के कार्यों को विस्तार से बताया।
भोजपुरी गायक ने नरेंद्र सागर ने पार्टी और बाबा साहब के गुणगान में एक से एक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपक जायसवाल, शशिभूषण, कृष्णमुरारी, पुरुषोत्तम नारायण मिश्रा, हीरा गुप्ता, दिलीप, राजू भारती, रवींद्र पांडेय, राजेंद्र मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।