देवरिया। डॉ. भीमराव आम्बेडकर का 69वां महापनिर्वाण दिवस शनिवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। इसमें सामाजिक परिर्वतन की दिशा में किए गए डॉ. आम्बेडकर कार्याें को लोगों ने स्मरण किया। उनके चित्र और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी के टाउनहाल स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव आम्बेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अरविन्द शाही, भरत मणि त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
डॉ. आम्बेडकर मिशन महासंघ ने सुभाष चौक पर आयोजित कार्यक्रम में भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव आम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। महासंघ के अध्यक्ष इं. बी प्रसाद ने कहा कि बाबा साहेब की वजह से दलितों, वंचितों, शोषितों और पिछड़ों व अल्पसंख्यकों को सामाजिक व शैक्षणिक अधिकार मिला। गौतम बुद्ध छात्रावास देवरिया खास में भी भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव आम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।