देसही देवरिया। बैतालपुर के अरईपार गांव में शनिवार को सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने बूथ पर बैठक कर एसआईआर के प्रगति की समीक्षा की। तीन में से दो बूथों पर शतप्रतिशत एसआईआर फार्म भरे जाने पर दोनों बीएलओ के कार्यों की सराहना की।
सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने शनिवार को अरईपार गांव स्थित बूथ पर पहुंचकर बीएलओ और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। यहां बूथ नम्बर 88 और 89 पर शतप्रतिशत एसआईआर कार्य पूरा होने पर दोनों बीएलओ के कार्यों की सराहना की। वहीं तीसरे बूथ नम्बर 90 पर कार्य पूरा नहीं होने पर बीएलओ को समय से कार्य पूरा किए जाने की बात कही।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, विजय कुमार श्रीवास्तव, संजीव राय आदि मौजूद रहे।