फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मुख्य सेविका व पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मुख्य सेविका व पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन रोका
विज्ञापन

देवरिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास परियोजना कृष्णकांत राय ने शनिवार को देसही देवरिया व तरकुलवा ब्लाक के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। लापरवाही मिलने पर दो मुख्य सेविकाओं समेत पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन रोकने का आदेश दिया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र हेतिमपुर की कार्यकर्ता हीरमती देवी केंद्र पर अनुपस्थित मिलीं। इसी ग्राम की पुष्पा देवी के केंद्र का निरीक्षण किया गया। अभिलेखों का रखरखाव सही नहीं मिला। पोषाहार वितरण रजिस्टर पर अंकित लाभार्थियों के दूरभाष नंबर पर वार्ता करने पर पोषाहार वितरण ठीक मिला। अभिलेखों के सही से रखरखाव के निर्देश दिए गए। मिश्रौली गांव के निरीक्षण में कार्यकर्ता गीता देवी कोविड ड्यूटी में गई हुई थीं। इसी ग्राम की कार्यकर्ता जगदंबा देवी के अभिलेखों की जांच की गई जिसमें स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। ग्राम भटनी दादन की दोनों कार्यकर्ता विमला देवी व मुखना देवी ग्राम में उपस्थित नही मिलीं। केंद्र पकड़ी वीर भद्र की निर्मला सिंह के अभिलेख सहीं नहीं मिले। इनके पुष्टाहार वितरण पंजिका पर लाभार्थियों के मोबाइल नंबर दर्ज नहीं थे। इससे वितरण का सत्यापन नहीं हो पाया। तरकुलवा ब्लाक के बरवा सेमरा ग्राम की कार्यकर्ता के बारे में जांच की गई। आसपास के लोगों ने बताया कि ये हमेशा ग्राम के बाहर देवरिया शहर में रहती हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हीरमती देवी हेतिमपुर, जगदंबा देवी भटनी दादन, मुखना देवी भटनी दादन, निर्मला सिंह पकड़ी वीरभद्र, अनीता देवी बरवा सेमरा का माह सितंबर का मानदेय रोकते हुए इनके परिक्षेत्र की मुख्य सेविका पुष्पलता पांडेय व लीला देवी का सितंबर का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें