फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पति समेत छह पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Sun, 22 Jun 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। दहेज के लिए विवाहिता को मारने-पीटने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को पति समेत छह ससुरालियों पर केस दर्ज किया। आरोपी सिंगहीडीह गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक भटनी के कुरमौटा घुरी गांव निवासी रेखा की शादी सिंगहीडीह गांव के विनय कुमार के साथ वर्ष 2023 में हुई। आरोप है कि शादी के छह माह बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के रूप में एक लाख रुपये की मांग करने लगे। विवाहिता की शिकायत पर मामले को लेकर दोनों पक्षों में कई पंचायत हुई, लेकिन बात नहीं बनी। इधर कुछ महीनों से पति नशे में धुत्त होकर रेखा को पीटना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर वह मायके चली आई। पुलिस ने पति विनय कुमार, ससुर सीताराम, सास सुनैना, देवर संदीप व अजित ननद चिंता के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व मारपीट का केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संंवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें