संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। तहसील परिसर में शनिवार को अधिवक्ताओं ने बैठक की। ऑनलाइन रजिस्ट्री दस्तावेज नियमावली के विरुद्ध रजिस्ट्री कार्यालय में ताला जड़कर प्रदर्शन किया। प्रभारी रजिस्ट्रार रामईश्वर को ज्ञापन सौंपा।
तहसील बार संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद दीक्षित, महामंत्री संतोष सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर करते हुए रजिस्ट्री ऑफिस में ताला बंद कर दिया। प्रदर्शन के चलते परिसर में खलबली रही।
प्रभारी रजिस्ट्रार रामईश्वर को ज्ञापन देते हुए अधिवक्ताओं ने नियमावली संशोधन किए जाने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी। अधिवक्ताओं के हड़ताल पर रहने से दूर-दराज से आए लोगों को मायूस वापस लौटना पड़ा। इस दौरान रणजीत मिश्र, उमेश विश्वकर्मा, त्रिपुरेश मिश्र, नागेंद्र सिंह, उदयराज चौरसिया, श्रवण सिंह, अंबिकेश सिंह, विकास विश्वकर्मा, खुर्शेद अहमद, चंद्रगुप्त यादव, चंद्रभान चौरसिया आदि मौजूद रहे।
सलेमपुर संवाद के अनुसर, निबंधन कार्यालय में ई-रजिस्ट्रीकरण के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं एवं बैनामा लेखकों ने प्रदर्शन किया।
कार्यालय के मुख्य गेट को बंद कर दिया और सरकार की नई व्यवस्था के विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी ई- रजिस्ट्रीकरण के नए कानून को वापस लेने की मांग की मांग की। जिसके चलते बैनामा कराने आए लोग को निराश लौटना पड़ा।
निबंधन कार्यालय परिसर में स्टाम्प विक्रेता, बैनामा लेखक व अधिवक्ताओं ने बैठक की। इसमें प्रदेश सरकार की ओर से ऑनलाइन दस्तावेज रजिस्ट्रीकरण नियमावली लागू किए जाने पर नाराजगी जताई।
इस व्यवस्था से नाराज अधिवक्ताओं ने सरकार से काला कानून को वापस लेने की मांग की। इसके लिए अधिवक्ताओं ने निबंधन अधिकारी प्रतिभा सिंह को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान लेखक संघ के अध्यक्ष गिरिजेश कुमार मिश्र, संजय श्रीवास्तव, नागेंद्र प्रताप सिंह, धीरेंद्र प्रकाश मिश्र, राघव तिवारी, मुनिदेव उपाध्याय, अधिवक्ता गणेश उपाध्याय आदि अधिवक्ता, स्टाम्प वेंडर, व लेखक शामिल रहे। निबंध अधिकारी प्रतिभा सिंह ने बताया कि अधिवक्ता और बैनामा लेखक को की मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।