फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पति समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस

Fri, 22 Nov 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने एवं मारने-पीटने के मामले में पुलिस पीड़िता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिधावे गांव निवासी अनुष्का देवी की शादी महुआडीह थाना क्षेत्र के सहोदर पट्टी गांव निवासी विनय कुमार यादव से हुई थी। शादी के दो-तीन दिन बाद से ही ससुराली विवाहिता से दहेज में चारपहिया वाहन व एयर कंडीशन की मांग करने लगे।
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर वे लोग उसको प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता अपने मायके चली गई और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर तरकुलवा पुलिस ने पति विनय कुमार, ससुर ईश्वर देव, विजय बहादुर तथा बृजेश के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें