देवरिया। भाजपा कार्यालय औराचौरी में मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर बृहस्पतिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमेंं मतदाता सूची में नाम जोड़ने और त्रुटियों को सुधारने पर जोर दिया गया।
जिला प्रभारी संतराज यादव ने कहा कि एसआईआर का कार्यक्रम घोषित होते ही पार्टी ने भी जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का फैसला किया है। पार्टी बीएलओ की तर्ज पर अपने ब्लॉक लेवल एजेंट बनाएगी। यह बीएलओ मतदाता सूची की पड़ताल करने घर-घर जाएंगे। निर्वाचन आयोग से भी समन्वय बनाया जाएगा। फर्जी और दोहरे वोटर हटवाए जाएंगे।
नए और खासतौर पर युवा वोटरों के नाम जुड़वाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एसआईआर को जन आंदोलन के रूप में बदलना चाहिए तथा कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर जाकर, हर एक घर तक पहुंचकर प्रत्येक परिवार का नाम दो बार मिलान करना है और यह सुनिश्चित करना है कि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हो। संवाद ी