फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बीमार न कर दें गर्मी में बिक रहे ठंडे मिलावटी पेय

Wed, 28 May 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। गर्मी में ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ जाती है। इसी अवसर का लाभ उठाने के लिए धंधेबाज सक्रिय हो जाते हैं। बाजार में ब्रांडेड के साथ-साथ लोकल ब्रांड के भी फ्रूट जूस और कोल्ड ड्रिक्स धड़ल्ले से बिक रहे हैं।
सीजन में ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री करीब 25 से 30 प्रतिशत बढ़ जाती है। लोकल ब्रांड में मिलावट की सबसे ज्यादा आशंका होती है।
वहीं डाॅक्टर मिलावटी पेय पदार्थों को सेहत के लिए खतरनाक मानते हैं। उनका मानना है कि पाचन तंत्र कमजोर होने के साथ-साथ नर्वस सिस्टम पर भी असर डालता है। जानकारी के अनुसार, खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग ने पिछले दिनों पेय पदार्थों केे 11 जगहों से नमूने एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन

मुख्यालय से मिले निर्देश पर अभियान चलाकर सात नमूने संग्रहित किए गए हैं। विभाग की टीम ने नगर पालिका क्षेत्र से संदेह के आधार पर तीन नमूने एकत्रित किए। इसमें एक पैकेज्ड वॉटर बॉटल, एक माउंटेन ड्यू कोल्डड्रिंक और एक नमून रेड बुल एनर्जी ड्रिंक का लिया गया। इसके अलावा सलेमपुर से एक नमूना मैंगो जूस का गया। भाटपार रानी से दो नमूने एकत्रित किए गए। इसमें एक फ्रूट जूस और एक अनार जूस का नमूना शामिल है।
रामपुर कारखाना से एक-एक नमूना माउंटेन ड्यू, लहर जीरा, माजा और लोकल ब्रांड के मैंगो जूस का संग्रहित कर जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। पैना से भी एक माउंटेन ड्यू का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

देवरिया जिले में पेय पदार्थों की ज्यादा खपत होती है। ठंडे पेय पदार्थों के व्यापारी अखिलेश कुमार जायसवाल का कहना है कि गर्मियों में पेय पदार्थों की बिक्री 25 से 30 प्रतिशत बढ़ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें