फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डरें नहीं, डटकर करें मुकाबला, तभी थमेंगी घटनाएं

Thu, 29 Jan 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला को संबोधित करते एएसपी आनंद कुमार पांडेय और पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्राएं - फोटो : 1
विज्ञापन
देवरिया। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पांडेय ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में डरकर नहीं, बल्कि डटकर मुकाबला करने की जरूरत है। पुलिस से डरने के बजाय निर्भय होकर अपनी समस्या साझा करें, तभी अपराध और घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन

वह बुधवार को शहर स्थित दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला पीजी कॉलेज परिसर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
एएसपी ने छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि अनजान नंबरों से आए लिंक पर क्लिक करने से बचें, अन्यथा बैंक खाते खाली हो सकते हैं। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट जैसे नए तरीकों से हो रही ठगी के बारे में भी सतर्क किया। साथ ही वूमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, पीआरबी 112 और एंबुलेंस सेवा 108 की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोग सोशल मीडिया का प्रयोग हद से ज्यादा कर रहे हैं। नई तकनीक का दौर होने से फायदे के साथ साइबर अपराध भी बढ़े हैं। अपराधी ऑनलाइन माध्यम से कॉल करते हैं। परिवार के किसी सदस्य के छेड़छाड़, रेप केस आदि में फंसने की बात कहकर डराते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से परिवार के सदस्य की आवाज भी सुनाते हैं। लोग घबराहट और डर के चलते ठगी का शिकार हो जाते हैं। इससे पूर्व कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान प्रांजलि तिवारी, सुरसती, खुशी, गोल्डेन, अवंतिका राय, कीर्ति बर्नवाल, श्वेता यादव, विनीता राव, रोशनी वर्मा और छाया माली सहित कई छात्राओं ने रोजमर्रा की समस्याओं से जुड़े सवाल पूछे, जिनका एएसपी ने सरल भाषा में समाधान बताया। कार्यक्रम में डॉ. प्रतिमा गुप्ता, डॉ. अनिता श्रीवास्तव, डॉ. प्रफुल्ल, डॉ. महेश कुमार, डॉ. अनुपमा, डॉ. पंकज शुक्ला, सुशील तिवारी सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें