फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर खूब हुई खरीदारी

Tue, 17 Oct 2017 10:42 PM IST
deoria
विज्ञापन
धनतेरस पर महिलाओं ने गणेश-लक्ष्मी और बर्तन की खरीदारी की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। नोटबंदी और जीएसटी के बावजूद धनतेरस पर लोगों में उत्साह दिखा। सामानों की कीमतों में इजाफा होने का थोड़ा भी असर खरीदारों पर नहीं दिखा। बर्तन और ज्वेलरी की दुकानों पर सर्वाधिक लोगों की भीड़ रही और दुकानदार खुश नजर आए। 
विज्ञापन


धनतेरस को लेकर लोगों में गजब का उत्साह रहा। दोपहर बाद से शहर के मालवीय रोड, सिविल लाइंस, मोतीलाल रोड, जलकल रोड, न्यू कॉलोनी की दुकानों पर मंगलवार को दोपहर बाद से खरीदारी के लिए लोग पहुंचने लगे। सड़क के किनारे सजी बर्तन की दुकानों पर खरीदारों की अधिक भीड़ रही। ज्वेलरी की दुकानों पर पुराने चांदी की सिक्कों की मांग अधिक रही। मांग के हिसाब से पुराना चांदी का सिक्का उपलब्ध नहीं होने के कारण मजबूरी में लोगों को लक्ष्मी-गणेश के आकार वाला सिक्का खरीदना पड़ा। 

सर्राफा दुकानदार शंखलाल सर्राफ, विजय सर्राफ, सावन वर्मा और कृष्णानंद वर्मा कहते हैं कि जीएसटी के चलते सोने-चांदी के गहने थोड़े महंगे हुए थे। इसको लेकर असमंजस था कि धनतेरस पर बिक्री प्रभावित होगी, लेकिन इसका असर लोगों पर नहीं दिखा। चांदी के सिक्के के अलावा लोगों ने हल्के चांदी के आइटम की खरीदारी खूब की। वहीं सड़क के किनारे सजी दुकानों पर गणेश और लक्ष्मी की प्रतिमा महिला और पुरुषों ने खरीदारी की। इसको लेकर देर रात तक शहर की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें