फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कुत्ते का आतंक, छह को काटकर किया घायल

Wed, 17 Dec 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। थाना क्षेत्र के घांटी बाजार में बुधवार को एक काले रंग के आवारा कुत्ते ने आतंक मचा रखा है। कुत्ते ने छह से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने अपने मासूम बच्चों को घरों से बाहर निकलने से रोक दिया है। इसके अलावा क्षेत्र के जिगिना दीक्षित गांव में भी छह पशुओं को कुत्ते के काटने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक घांटी बाजार गांव निवासी प्रभावती देवी (70) किसी काम से चौराहे पर गई थीं। इसी दौरान कुत्ते ने काट लिया। शोर सुनकर लोगों ने कुत्ते को भगाया और महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उसी कुत्ते ने धर्मखोरबाबू गांव निवासी जितन प्रसाद (56), अमन कुमार (30), गोपालपुर निवासी गुड्डू कुमार (20), शुभम कुमार (18), रेशमा देवी (60) को काट लिया। अचानक हुई इस घटना से बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घायलों को परिजनों व ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाए। वहीं क्षेत्र के जिगिना दीक्षित गांव में छह पशुओं के कुत्ते के काटने की सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी ने गांव पहुंच टीकाकरण कराया। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि कुत्ते के काटने के छह मरीज अस्पताल पर आए थे। सभी का टीकाकरण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें